Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: भाजपा महानगर कार्यकारिणी में 11 नए चेहरों की एंट्री

7 पुराने दिग्गजों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है

Moradabad: भाजपा महानगर कार्यकारिणी में 11 नए चेहरों की एंट्री
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का करीब साढ़े छह साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार को भाजपा महानगर की नई कार्यकारिणी का एलान कर दिया गया, जिसमें 'पुराने अनुभव' और 'नए जोश' का संगम देखने को मिला है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला की इस नई टीम में 11 नए चेहरों को मुख्य भूमिका दी गई है, जबकि 7 पुराने दिग्गजों पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

गिरीश भंडूला को कमान मिलने के बाद संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश

आखिरी बार भाजपा महानगर कार्यकारिणी का गठन 26 दिसंबर 2019 को किया गया था। तब से अब तक दो महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और संजय शर्मा बदल चुके थे, लेकिन कार्यकारिणी वही पुरानी चल रही थी। अब गिरीश भंडूला को कमान मिलने के बाद संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश की गई है।

इस नई टीम में जातिगत समीकरणों को बड़ी बारीकी से साधा गया है। कार्यकारिणी में 4 ब्राह्मण पदाधिकारियों के साथ-साथ सैनी, खत्री, जाट, एससी, बनिया और पंजाबी समाज के लोगों को जगह मिली है। हालांकि, चर्चा इस बात की भी है कि पिछली बार की तुलना में इस बार वाल्मीकि, कश्यप, कुर्मी और प्रजापति समाज को पदाधिकारियों की लिस्ट में स्थान नहीं मिल सका है।

पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए महानगर उपाध्यक्ष के रूप में नवदीप टंडन, अशोक सैनी, हेमराज सैनी, गेजपाल सिंह, मंगलसेन राजपूत और कपिल देव जाटव को नियुक्त किया है। महामंत्री की अहम जिम्मेदारी विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर और अमित शर्मा को सौंपी गई है। इसके अलावा, सुनीता शर्मा, विनीता मल्होत्रा, सिमरन कौर जाटव समेत 8 नेताओं को मंत्री और दीपक बाबू गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि उपाध्यक्ष के दो पद अभी भी खाली रखे गए हैं।

संगठन विस्तार के साथ ही शासन ने मुरादाबाद में भाजपा के 10 पदाधिकारियों को नामित पार्षद बनाकर पुरस्कृत किया है। वहीं पाकबड़ा नगर पंचायत के लिए महेंद्र सैनी, दीक्षांत दिवाकर और अमरनाथ प्रजापति को नामित सभासद बनाया गया है। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire