Moradabad: सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर समेत 4 लोगों की मौत
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना जो गयी। जिसमे बैंक मैनेजर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को देखते ही मृत घोषित कर दिया
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी भी मौत हो गई। कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस का कहना है कि मरने वालों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई है। मरने वालों में नैनीताल के तल्ली ताल निवासी बैंक मैनेजर दयाल सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह की पहचान हो गई है। उनके अलावा टनकपुर के खालखेड़ा निवासी सुंदर सिंह पुत्र जगहत सिंह, अल्मोड़ा के सोमश्वर-भंवरी निवासी भुवन सिंह भंडारी पुत्र दीवान सिंह की भी पहचान हो गई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत अस्पताल में हुई है।इस हादसे में कार ड्राइवर घायल हुआ है। उसकी पहचान हल्द्वानी के दयाल विहार निवासी यशदीप पांडेय पुत्र चंद्र बल्लभ के रूप में हुई है। ड्राइवर के मुताबिक कार हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बुक की गई थी।


