Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: HPCL अधिकारी से मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

Moradabad: HPCL अधिकारी से मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में सरकारी कार्य में बाधा डालने और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अधिकारी के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटघर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी

मामला 12 फरवरी 2024 का है, जब पीड़ित (जी.ए. हेड, बी.आर.पी., हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने थाना कटघर में एक लिखित तहरीर दी थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने सरकारी कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सहायक प्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) के कार्य में न केवल बाधा डाली, बल्कि उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मु०अ०सं० 0065/2024 दर्ज किया। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 121(1), 132, 352 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसमें धारा 308(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की।

थाना कटघर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप 18 मार्च 2026 की रात्रि में आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोकेश कुमार उर्फ अंशू पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद के ग्राम हृदयपुर, थाना कटघर का निवासी है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य कानूनी औपचारिकताएं और विधिक कार्यवाही जारी है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire