Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है

Moradabad: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद के थाना कुन्दरकी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई

मुरादाबाद के थाना कुन्दरकी क्षेत्र के अंतर्गत 07 फरवरी 2026 को एक महिला ने तहरीर दी थी कि आरोपी राहुल ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 23/2026 धारा-137(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई। अब आरोपी पर बीएनएस की धारा 61(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) भी लगाई गई है।

17 मार्च 2026 की रात को थाना कुन्दरकी के उप-निरीक्षक (U.I.) किशनलाल ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर अभियुक्त राहुल (पुत्र विनोद) को गिरफ्तार कर लिया। राहुल ग्राम रौण्डा झौंडा, थाना मूण्डापाण्डे, जनपद मुरादाबाद का निवासी है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire