Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के विवादित सवाल पर भड़का ब्राह्मण समाज

सिविल लाइंस थाने में प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Moradabad : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के विवादित सवाल पर भड़का ब्राह्मण समाज
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में पूछे गए एक विवादित सवाल को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सोमवार को आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोग सिविल लाइंस थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए

प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के सवाल समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं और इससे एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मांग की कि प्रश्न पत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। प्रदर्शन के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

ब्राह्मण समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire