Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: बादशाह के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी गेट के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया

Moradabad: बादशाह के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में रविवार देर रात मशहूर सिंगर बादशाह के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। यूनिवर्सिटी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे फैंस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

भीड़ नहीं मानी तो जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ यूनिवर्सिटी गेट के बाहर जमा हो गई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। स्थिति को काबू में करने के लिए वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोग गिर भी पड़े, जिससे कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की भी सूचना है।

पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हंगामे और भगदड़ का असर दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर भी देखने को मिला। अचानक मची अफरा-तफरी के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें भीड़ को भागते और पुलिस को लाठीचार्ज करते देखा जा सकता है। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

हालांकि बाद में पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया और यूनिवर्सिटी गेट के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, ताकि दोबारा कोई अव्यवस्था न हो।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire