Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी: हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को बिहार से पकड़कर यूपी नहीं लाया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे

Moradabad: योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी: हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
X

मुरादाबाद वाइबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ बिहार के एक मौलाना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। मुरादाबाद में 'हिंदू युवा वाहिनी' के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसे बिहार से गिरफ्तार कर यूपी लाने की मांग की है।

कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी की

मुरादाबाद में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष संस्कार कात्याल के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री की माता के लिए बेहद अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

एसएसपी सतपाल अंतिल को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि इस अपमानजनक कृत्य के लिए मौलाना के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की मां पूरे प्रदेश के लिए पूजनीय हैं और उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी को बिहार से पकड़कर यूपी नहीं लाया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

पुलिस ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire