Moradabad: प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
जनप्रतिनिधियों ने प्रेस कांफ्रेंस में 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद के पंचायत भवन में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने प्रेस कांफ्रेंस में 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया ।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 9 वर्षों में बेहतरीन कानून व्यवस्था लागू की है
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, विधायक कुंदरकी ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल और गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद टूल किट वितरण योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी, समाज कल्याण विभाग, आयुष्मान योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 9 वर्षों में बेहतरीन कानून व्यवस्था लागू की है, समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट स्तर की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जिला विकास अधिकारी जी. वी. पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्वेतांक पांडे, डीसी मनरेगा आरपी भगत, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी गण और भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे ।


