Moradabad: नगर आयुक्त का निरीक्षण,ईद और नवरात्रि की तैयारियों का जायजा
नगर आयुक्त ने कहा, "त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम और तेज बारिश के बीच नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ईद और चैत्र नवरात्रि को देखते हुए उन्होंने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का औचक दौरा कर तैयारियों की हकीकत परखी।
ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह सक्रिय रहे और कहीं भी पानी जमा न होने पाए
निरीक्षण के दौरान, नगर आयुक्त ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद, उन्होंने जामा मस्जिद मुरादाबाद का निरीक्षण कर सफाई, जल निकासी और अन्य जरूरी इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। नगर आयुक्त ने काली माता मंदिर का दौरा कर मंदिर परिसर, आसपास की सड़कों और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के बावजूद ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह सक्रिय रहे और कहीं भी पानी जमा न होने पाए।
नगर आयुक्त ने कहा, "त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम आम जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।"


