Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: युवा पर्यावरण चिंतक के जन्मदिन पर 5 पौधों का रोपण

कार्यक्रम आरएसडी एकेडमी प्रांगण रामगंगा विहार फेस 2 में आयोजित किया गया

Moradabad: युवा पर्यावरण चिंतक के जन्मदिन पर 5 पौधों का रोपण
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में युवा पर्यावरण चिंतक शुभम कश्यप के 30वें जन्मदिन के अवसर पर 5 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। यह कार्यक्रम आरएसडी एकेडमी प्रांगण रामगंगा विहार फेस 2 में आयोजित किया गया।

पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है

इस अवसर पर आरएसडी एकेडमी की चेयरपर्सन डॉ. जी कुमार ने कहा कि पौधरोपण करना एक बहुत अच्छी पहल है और हमें इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। युवा समाजसेवी शुभांकर सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के लिए हमें अवसर तलाशने चाहिए क्योंकि पौधे हमारे जीवन के लाभकारी हैं।

शालिनी भारद्वाज ने कहा कि पौधे मानव जीवन का आधार होते हैं और पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। कवि मनोज वर्मा 'मनु' ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है।

शुभम कश्यप ने कहा कि अपने जन्मदिन या किसी की याद के मौके पर पौधा लगाना एक अच्छा उपहार है। इससे पर्यावरण को साफ़-सुथरा रखने में मदद मिलती है। योग शिक्षिका पूर्ति साहू ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही मानवता को बाढ़, भूकंप और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं झेलनी पड़ रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. जी कुमार, शालिनी भारद्वाज, मनोज वर्मा 'मनु', शुभांकर सिंह, पूर्ति साहू, राजकुमार रस्तोगी, उदित भारद्वाज, कुलदीप प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire