Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: रेलकर्मी की स्कूटी और बेटी लेकर प्रेमी संग फुर्र हुई पत्नी

पीड़ित रेलकर्मी ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी और एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है

Moradabad: रेलकर्मी की स्कूटी और बेटी लेकर प्रेमी संग फुर्र हुई पत्नी
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में एक रेलकर्मी की पत्नी अपनी सात वर्षीय बेटी और पति की स्कूटी लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित रेलकर्मी ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी और एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

वापस लौटने पर उन्हें घर में कोई नहीं मिला और उनकी स्कूटी भी गायब थी

42 वर्षीय रेलकर्मी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 मार्च को जब वह ड्यूटी पर गए थे, तब पीछे से उनकी 32 वर्षीय पत्नी और 7 साल की बेटी घर से गायब हो गई। वापस लौटने पर उन्हें घर में कोई नहीं मिला और उनकी स्कूटी भी गायब थी। रेलकर्मी का आरोप है कि उनकी गैर-मौजूदगी में उमेश नाम का एक 25 वर्षीय युवक उनके घर आता-जाता था। मना करने के बावजूद उसका आना बंद नहीं हुआ और वही उनकी पत्नी को लेकर गया है।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता के अनुसार, पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। जांच के दौरान महिला को रामपुर से बरामद कर लिया गया है। हालांकि, महिला ने अपने पति के साथ वापस रहने से साफ इनकार कर दिया और अपने मायके चली गई है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire