Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं

Moradabad: पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। यह घटना भगतपुर थाना क्षेत्र की है, जहाँ पुलिस ने गौवंश के अवशेष मिलने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को दबोचा। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

पुलिस को सूचना दी थी कि एक खेत में गौवंश के अवशेष पड़े मिले हैं

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदमा वाला गांव के निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक खेत में गौवंश के अवशेष पड़े मिले हैं। इस सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया और तफ्तीश के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया।

पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से गौ तस्करों की लोकेशन का पता लगाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बाइक पर जा रहे दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान आसिफ और आरिफ के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के रेकानगला के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने गौ हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दो अवैध तमंचे,जिंदा और खोखा कारतूस,गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण।घायल बदमाशों को इलाज के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire