Top
Begin typing your search above and press return to search.

Moradabad: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जैद मिर्जा गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है

Moradabad: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जैद मिर्जा गिरफ्तार
X

मुरादाबाद वाईबीएन संवाददाता। मुरादाबाद में पाकबड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्रेम जाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता (वादिनी) ने आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पाकबड़ा पुलिस ने 18 मार्च 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 55/26 पंजीकृत किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 351(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

विवेचनात्मक कार्रवाई के क्रम में, आज दिनांक 19 मार्च 2026 को पाकबड़ा पुलिस ने आरोपी जैद मिर्जा पुत्र गुलरेज मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गली नंबर 08, करुला, अखबार फैक्ट्री, इस्लाम नगर थाना कटघर, मुरादाबाद का निवासी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire