21वीं सदी की अर्थव्यवस्था चिप आधारित दुनिया पर निर्भरः पीएम मोदी
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में HCL और Foxconn के संयुक्त उद्यम इंडिया चिप प्रा. लि. के OSAT प्लांट का PM Modi और CM Yogi ने किया शिलान्यास।

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन न्यूज। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली एचसीएल फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट का उदघाटन वचुअली किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था चिप आधारित दुनिया पर निर्भर है। भारत ने चिप स्टार्टअप कार्यक्रम शुरू किया है और सेमीकंडक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा- मेक इन इंडिया आज एक मजबूत ब्रांड बन चुका है।
इलेक्ट्रोनिक्स निर्यात आठ गुना बढ़ा
भारत का इलेक्ट्रोनिक्स निर्यात आठ गुना बढ़ा है और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 28 गुना। देश के आधे से अधिक मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा। भारत ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भले देरी से शुरूआत की, लेकिन अब तेजी से प्रगति कर रहा है। अब तक 10 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। इनमें से चार में जल्द ही मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू होगी।
फ्रेट और डिफेंस कॉरिडोर वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा- डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और डिफेंस कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट इस क्षेत्र को वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। एक दशक पहले जहां उत्तर प्रदेश अपराध के लिए चर्चा में रहता था, आज वही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे, निवेश और गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जाता है। सेमीकंडक्टर यूनिट का यह शिलान्यास प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर को और मजबूत बनाने का काम करेगा।
सीएम योगी बोले- उत्तर भारत की पहली बड़ी यूनिट होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव इस कार्यक्रम में मौके पर मौजूद रहे। एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम- इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड इस प्रोजेक्ट में 3708 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सीएम योगी ने कहा- ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की यह पहली बड़ी यूनिट होगी। इस यूनिट से प्रदेश में हाई- टैक मैन्युफैक्चरिंग को नई दिशा मिलेगी।
पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इलेक्ट्रोनिक्स हब के रूप उभरा है और यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा- दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में 110 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और तकनीक के जरिए मानव जीवन को सरल बनाने पर चर्चा हुई।
जेवर बना निवेश का नया केंद्र
सीएम योगी ने कहा- पहले जिस क्षेत्र में अपराध और असुरक्षा का माहौल था, आज वही जेवर ओद्योगिक और इलेक्ट्रोनिक्स के हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और तेज निर्णय प्रक्रिया से उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है।
रविवार को वेस्ट यूपी को मिलेगा बड़ा तोहफा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीसी कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वेस्ट यूपी के लिए यह बड़ा तोहफा होगा। ग्रेटर नोएडा आने से पहले सीएम योगी ने मेरठ पहुंचकर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और उदघाटन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। बता दें कि दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस का 55 किमी हिस्सा पहले से संचालित है। रविवार को पीएम मोदी पूरे 82 किमी कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे।

