Top
Begin typing your search above and press return to search.

28 को खुलेगा देश का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नोएडा के जेवर में बने देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे। सीएम योगी ने इसे यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर बताया।

28 को खुलेगा देश का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
X
Noida International Airport की सुरक्षा CISF के हवाले, कब होगा उद्घाटन? | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

नोएडा, वाईबीएन न्यूज। देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जेवर एयरपोर्ट के उदघाटन की तारीख का ऐलान कर दिया है। यूपी में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होगा।

यूपी को मिलेगा पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में 16 घरेलू और चार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कहा यह देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट माना जा रहा है।

यूपी की अर्थव्यवस्था में गेम चेंजर होगा जेवर एयरपोर्ट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में गेम चेंजर साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से भविष्य में करीब एक लाख करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। सीएम योगी ने कहा कि आज नोएडा निवेश का बड़ा केंद्र बना हुआ है। देश के लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल नोएडा में ही तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire