Top
Begin typing your search above and press return to search.

Noida में अभी तक नहीं चलीं डबल डेकर AC बसें, वजह जानकर चौंक जाएंगे

नोएडा डिपो को मिली आठ डबल डेकर AC बसों का संचालन कई माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। परी चौक और नॉलेज पार्क के पास मोड़ने की वजह और बसों की ऊंचाई बाधा बनी।

Noida में अभी तक नहीं चलीं डबल डेकर AC बसें, वजह जानकर चौंक जाएंगे
X

नोएडा, वाईबीएन न्यूज। गौतमबुद्ध नगर जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासन के द्वारा आठ डबल डेकर एसी बसें शासन से नोएडा डिपो को मिली थीं, लेकिन कई माह बाद भी ये बसें डिपो में खड़ी धूल फांक रही हैं। आ‌खिर क्या वजह है कि ये बसें अभी तक सड़कों पर नहीं उतर पाईं। पड़ताल करने पर पता चला कि ये बसें रूट निर्धारित न हो पाने के कारण खड़ी हैं। बताया जा रहा है कि रूट निर्धारित करने में इनकी ऊंचाई बाधा बनी हुई है।

नोएडा डिपो को मिली थीं आठ डबल डेकर बसें

उत्तर प्रदेश रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक शासन से नोएडा डिपो को आठ डबल डेकर एसी बसें उपलब्ध कराई गई थीं। इन बसों का संचालन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच किया जाना था। नोएडा से इन बसों का रूट परी चौक और नॉलेज पार्क तक तय करने की बात थी, लेकिन जमीनी हकीकत के चलते बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका।

परी चौक और नॉलेज पार्क के पास मोड़ने में दिक्कत

हकीकत यह है कि परी चौक और नॉलेज पार्क के पास इतनी ऊंचाई की बसों को मोड़ने में दिक्कत आने की वजह से ये रूट अभी तक संचालित नहीं किए जा सके। इन बसों की ऊंचाई इस मामले में बड़ी बाधा बताई जा रही है। इतनी ऊंचाई वाली बसों को मोड़ने के लिए जरूरी जगह ही उपलब्ध नहीं है। इसलिए इन बसों का संचालन लगातार टल रहा है।

जनवरी 2026 में शुरू होना था संचालन

इन बसों का संचालन जनवरी माह से होना था लेकिन मार्च आधा आ गया और बसें अभी तक डिपो में खड़ी हैं। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच डबल डेकर बसों से सफर करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नोएडा डिपो अभी इन बसों के रूट ही तय नहीं कर पाया है।

दूसरे रूटों पर किया जा रहा है सर्वे

नोएडा के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सिंह ने बताया कि शासन से आठ डबल डेकर एसी बसें मिली हैं। इनका संचालन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित है, लेकिन कई स्थानों पर इन बसों की अधिक ऊंचाई समस्या बनी हुई है। परी चौक और नॉलेज पार्क के लिए इसी वजह से इन बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि बसों के संचालन के लिए वैक‌ल्पिक रूटों का सर्वे किया जा रहा है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire