Top
Begin typing your search above and press return to search.

पिता ने की थी मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, पोस्टमार्टम से खुला राज

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पिता ने 6 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर मार डाला। पड़ोसियों की सजगता से पकड़ा गया आरोपी।

पिता ने की थी मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, पोस्टमार्टम से खुला राज
X

ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन न्यूज। ग्रेटर नोएडा के सूरजुपर में एक दिल दहला देने की वारदात सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने छह साल की सौतेली बेटी के साथ पहले दरिंदगी की और फिर मासूम की हत्या कर दी। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से बेटी का गला दबाकर मौत के घाट उतारा। आरोपी चुपचाप मासूम का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन पड़ोसियों ने ऐसा नहीं होने दिया और अंतिम संस्कार से पहले ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दरिंदगी किए जाने और उसके बाद गला दबाकर मौत के घाट उतारे जाने की पुष्टि हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरेंद्र नाम का शख्स परिवार के साथ सूरजपुर में रहता है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शहाजहांपुर का रहने वाला आरेंद्र अपनी दूसरी पत्नी और दो सौतेली बेटियों के साथ किराए के मकान में रहता है और पास में ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। रविवार को घर में कोई नहीं था। आरेंद्र ने छह साल की सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद पोल खुलने के डर से उसने मासूम का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पड़ोसियों ने नाकाम की कोशिश

हत्या करने के बाद आरोपी ने चुपचाप मासूम के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगा था। लेकिन इस बीच पड़ोसियों को भनक लग गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप- हत्या की पुष्टि

पुलिस ने मृतका की मांग की शिकायत पर कोतवाली सूरजपुर में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी आरके गौतम के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire