Top
Begin typing your search above and press return to search.

Prayagraj News: संविधान दिवस पर क्षेत्रीय अभिलेखागार में भव्य प्रदर्शनी, प्रस्तावना से विरासत तक हुआ व्यापक प्रस्तुतीकरण

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में संविधान-आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

Prayagraj News: संविधान दिवस पर क्षेत्रीय अभिलेखागार में भव्य प्रदर्शनी, प्रस्तावना से विरासत तक हुआ व्यापक प्रस्तुतीकरण
X
संविधान दिवस पर क्षेत्रीय अभिलेखागार में भव्य प्रदर्शनी। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में संविधान-आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अभिलेखागार कार्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में संविधान की प्रस्तावना, इसके निर्माण की प्रक्रिया, भारतीय संविधान में चित्रित सांस्कृतिक विरासत तथा संविधान के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

IMG-20251126-WA0071

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार श्री गुलाम सरवर द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। प्रदर्शनी का संयोजन प्राविधिक सहायक इतिहास राकेश कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने आगंतुकों को भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व, निर्माण प्रक्रिया, अनुच्छेदों की संरचना तथा संविधान में निहित सांस्कृतिक विविधता के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदर्शनी नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करने में अत्यंत उपयोगी

कार्यक्रम में सहायक निदेशक पत्राचार रवीन्द्र नाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सीमा सिंह, मंशा सिंह, रीता यादव, कीर्ति पटेल, प्रिंयंका यादव, सना सिद्दीकी, सुमन यादव, दीपिका सिंह एवं नीलम जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वरिष्ठ सहायक श्री विकास यादव तथा शुभम कुमार ने भी सहभागिता निभाई। प्रदर्शनी में आए विद्यार्थियों, शोधार्थियों और नागरिकों ने संविधान की मूल भावना, समावेशी ढांचे और भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को समझने में गहरी रुचि दिखाई। आगंतुकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करने में अत्यंत उपयोगी साबित होती है। संविधान दिवस पर आयोजित यह प्रदर्शनी न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास और समृद्ध संवैधानिक विरासत से जोड़ने वाली प्रेरणादायक पहल भी बनी।

यह भी पढ़ें Prayagraj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्त जिलाधिकारी, अग्रसेन इंटर कॉलेज सहित कई बूथों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें Crime News: जिलाधिकारी बरेली के प्रयागराज आवास में सेंध, दोमंजिला भवन का ताला तोड़कर चोरी

यह भी पढ़ें Crime News: शादी से लौट रहे बाइक सवार साले बहनोई को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire