चित्रा टॉकीज में भागवत कथा की पूर्णाहुति, संत सम्मेलन व भंडारा
- वृंदावन से आए कथाव्यास डॉ. दामोदर दीक्षित ने किया कथा वाचन, संत सम्मेलन में कई संतों के प्रवचन; वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी रहे मौजूद।
नवग्रह टाइम्स, शाहजहांपुर : चित्रा टॉकीज परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का संत सम्मेलन और भंडारा प्रसाद वितरण के साथ पूर्णाहुति हुई। वृंदावन से पधारे कथाव्यास डॉ. दामोदर दीक्षित (साहित्य, व्याकरण एवं संगीताचार्य) के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पटना विहार से पधारे स्वामी सत्यानंद, रायबरेली से स्वामी ज्योतिर्मयानंद, हरिद्वार से स्वामी अक्षयानंद, उरई से पंडित अवधेश दीक्षित, बरेली से पंडित ब्रजेश पाठक, पीलीभीत से पंडित शिवकुमार सुमन व पंडित रामदुलारे त्रिगुणायत सहित कई संतों ने अपने आशीर्वचन दिए।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संबोधन
संतों के प्रवचन के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभा को संबोधित किया और विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद अरुण कुमार सागर , विधायक अरविंद कुमार सिंह, एमएलसी डा सुधीर गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा समेत पार्षद , ब्लॉक प्रमुख और शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
खन्ना परिवार रहा मुख्य यजमान
आयोजन के मुख्य यजमान कमलेश कुमार खन्ना ने परिवार सहित संतों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर खन्ना (धीरू खन्ना), रागिनी खन्ना, जयप्रकाश खन्ना, रोली खन्ना, राजशेखर खन्ना, ओमशेखर खन्ना, कौस्तुभ खन्ना सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।







