Top
Begin typing your search above and press return to search.

शाहजहांपुर में रविवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय और विद्यालय SIR प्रक्रिया निस्तारण को डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश

SIR प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए DM ने रविवार को भी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय खुले रहेंगे, लेकिन बच्चों की छुट्टी रहेगी। 30 नवंबर तक कार्य पूरा करने वाले BLO को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

शाहजहांपुर में रविवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय और विद्यालय SIR प्रक्रिया निस्तारण को डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश
X
शाहजहांपुर में सरकारी कार्यालय और विद्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे SIR प्रक्रिया तेज करने के लिए डीएम के निर्देश Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन नेटवर्क। एसआईआर (सोशल इंफॉर्मेशन री-इवैल्युएशन) प्रक्रिया को समय पर पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी रहेगी और केवल एसआईआर से संबंधित कार्य ही कराया जाएगा।

कलेक्ट्रेट में विशेष बैठक प्रगति रिपोर्ट मांगी

शुक्रवार देर शाम डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बिस्मिल सभागार में एक विशेष बैठक की। बैठक में जिले के सभी अधिकारी, सुपरवाइजर और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डीएम ने अधिकारियों से गणना प्रपत्रों को समय पर प्राप्त करने और डिजिटाइजेशन की प्रगति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। बताया गया कि जिले में एसआईआर का कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, लेकिन 30 नवंबर की रात तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना आवश्यक है।

बीएलओ का सम्मान 100% कार्य पूरा करने वालों को इनाम

शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी ने अपने आवास पर उन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ कार्यक्रम किया, जिन्होंने निर्धारित समय से पहले एसआईआर का काम 100% पूरा कर लिया था।
डीएम ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि 30 नवंबर की रात तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले 20 बीएलओ को एक लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से एक-एक मोबाइल फोन इनाम में दिया जाएगा।

विद्यालय खुले रहेंगे लेकिन बच्चों को छुट्टी

शुक्रवार रात हुई बैठक में डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 30 नवंबर, रविवार को जिले के सभी प्राथमिक विद्यालय खोले जाएं। हालांकि, बच्चों की छुट्टी रहेगी और विद्यालय परिसर में केवल एसआईआर से संबंधित कार्य ही किया जाएगा।

अधिकारी बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को एसआईआर कार्य को समय पर पूरा करने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें

शाहजहांपुर के अलियापुर बरनावा गांव में आधी रात लगी भीषण आग झोपड़ी में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मां घायल परिवार में कोहराम

शाहजहांपुर में टीबी मरीजों के लिए संबल बनी उड़ान एक उम्मीद 20 मरीजों को मिली पोषण पोटली स्वास्थ्य लाभ से खुश हुए परिजन

शाहजहांपुर में दोस्त ने दोस्त को पीठ में मारी गोली, हालत नाजुक, बरेली रेफर, पुराने विवाद में हुई वारदात


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire