Top
Begin typing your search above and press return to search.

शाहजहांपुर में रांग साइड से आया ट्रक, स्कूटी सवार पति की मौत पत्नी लखनऊ रेफर, स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में रांग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार आकाशदीप वर्मा की मौके पर मौत हो गई, उनकी पत्नी रोली गंभीर घायल होकर लखनऊ रेफर। स्कूटी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई।

शाहजहांपुर में रांग साइड से आया ट्रक, स्कूटी सवार पति की मौत पत्नी लखनऊ रेफर, स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी
X
शाहजहांपुर में रॉन्ग साइड से आया ट्रक स्कूटी नीचे फंसी हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन नेटवर्क। रोजा थाना क्षेत्र में शनिवार को सीतापुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना थाना रोजा क्षेत्र के जमुका दोराहा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आते हुए स्कूटी से जबरदस्त टकरा गया। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कूटी सीधे ट्रक के अगले हिस्से के नीचे जा फंसी, जिससे पति-पत्नी दोनों दूर जा गिरे।

मृतक लखीमपुर का निवासी, पत्नी की हालत गंभीर

CCH
रोली वर्मा स्कूटी पर पीछे बैठी थीं जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

हादसे में मारे गए युवक की पहचान लखीमपुर निवासी आकाशदीप वर्मा (36 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी रोली वर्मा स्कूटी पर पीछे बैठी थीं, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत नाजुक होने के चलते शाहजहांपुर से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, रोली वर्मा की स्थिति इतनी गंभीर है कि वह अभी तक कोई बयान देने में सक्षम नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक चालक फरार

हादसे की सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

रांग साइड ड्राइविंग बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे यह भयावह दुर्घटना हुई। हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने की लगातार मिल रही शिकायतें इस घटना से फिर सामने आई हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी

घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और ट्रक को सड़क किनारे हटवाया।

वर्जन

सडक दुर्घटना में पति पत्नी घायल हो हो गए। कुछ देर बाद ही पति की मौत हो गई। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्पष्ट हो सकेगा कि पति-पत्नी किस काम से यहां आए थे और कहां जा रहे थे।

राजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक

यह भी पढ़ें

शाहजहांपुर के अलियापुर बरनावा गांव में आधी रात लगी भीषण आग झोपड़ी में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मां घायल परिवार में कोहराम

शाहजहांपुर में टीबी मरीजों के लिए संबल बनी उड़ान एक उम्मीद 20 मरीजों को मिली पोषण पोटली स्वास्थ्य लाभ से खुश हुए परिजन

शाहजहांपुर में दोस्त ने दोस्त को पीठ में मारी गोली, हालत नाजुक, बरेली रेफर, पुराने विवाद में हुई वारदात

शाहजहांपुर में जरियनपुर के ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी, हालत नाजुक, सिर में लगी गोली, बरेली रेफर


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire