Top
Begin typing your search above and press return to search.

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भड़के सांसद अरुण सागर मरीजों की शिकायत पर प्राचार्य से जताई नाराजगी बोले सीएम और प्रमुख सचिव को लिखेंगे पत्र

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं और गंदगी देखकर सांसद अरुण सागर नाराज हो गए। मरीजों की शिकायत पर उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाई और कहा कि सीएम व प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भड़के सांसद अरुण सागर मरीजों की शिकायत पर प्राचार्य से जताई नाराजगी बोले सीएम और प्रमुख सचिव को लिखेंगे पत्र
X
सांसद अरुण सागर मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण करते हुए Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन नेटवर्क। शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जारी बदइंतजामी पर मरीजों की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर भाजपा सांसद अरुण सागर ने रविवार को अचानक कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद को न सिर्फ वार्डों में गंदगी मिली बल्कि कई जरूरी व्यवस्थाएं भी बिगड़ी हुई दिखीं। इस स्थिति को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

मरीजों ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

वार्ड में मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनते सांसद अरुण सागर
वार्ड में मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनते सांसद अरुण सागर Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

निरीक्षण के समय सांसद ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने खुलकर अपनी समस्याएं बताईं। डॉक्टर समय पर नहीं आते दवाएं मिलने में दिक्कत रक्त की उपलब्धता में भारी समस्या स्टाफ और गार्डों का अभद्र व्यवहार

गंभीर मरीजों को भी समय पर न देखे जाने की शिकायत

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में सांसद अरुण सागर मरीजों के सुनी समस्या कर समाधान
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में सांसद अरुण सागर मरीजों के सुनी समस्या कर समाधान Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

मरीजों ने बताया कि कई बार आग्रह करने के बाद भी डॉक्टरों का व्यवहार ठीक नहीं होता। दवा और पर्चे बनवाने की प्रक्रिया में भी मरीजों को काफी दौड़भाग करनी पड़ती है।

प्राचार्य से फोन पर नाराजगी सुधार के निर्देश

अव्यवस्थाएं देखकर सांसद अरुण सागर ने तुरंत प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से फोन पर बात की और कड़े शब्दों में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली बार निरीक्षण में ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं मिलनी चाहिए।

सांसद ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मिल रही शिकायतें बेहद गंभीर हैं और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ के बराबर हैं।

सीएम और प्रमुख सचिव को भेजेंगे रिपोर्ट

सांसद ने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज में मिली अव्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र लिखेंगे, ताकि उच्च स्तर से कार्रवाई हो सके। उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

मरीजों को बेहतर उपचार प्राथमिकता सांसद

सांसद अरुण सागर ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और व्यवहार देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं

यह भी पढ़ें

मल्लखंभ,मीनार प्रदर्शन व सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शाहजहांपुर एनसीसी मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 77वां स्थापना दिवस

पिता बना हैवान, अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी को शाहजहांपुर के पाक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

शाहजहांपुर में रविवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय और विद्यालय SIR प्रक्रिया निस्तारण को डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश

शाहजहांपुर में रांग साइड से आया ट्रक, स्कूटी सवार पति की मौत पत्नी लखनऊ रेफर, स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी

शाहजहांपुर के अलियापुर बरनावा गांव में आधी रात लगी भीषण आग झोपड़ी में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire