Top
Begin typing your search above and press return to search.

शाहजहांपुर में ग्रामीण खेल महाकुंभ सम्पन्न, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

शाहजहांपुर में कल्याण विभाग के आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेल लोक प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बमनिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विभिन्न आयु वर्गों में कबड्डी, फुटबॉल सहित कई मुकाबले आयोजित हुए।

शाहजहांपुर में ग्रामीण खेल महाकुंभ सम्पन्न, विजेता खिलाड़ी सम्मानित
X
शाहजहांपुर में ग्रामीण खेल लोक प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

शाहजहांपुर वाईबीएन नेटवर्क। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बमनिया ने विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र कुमार ने किया, जबकि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह, राहुल उपाध्याय, अनुराग कुमार सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजयपाल वर्मा और ऑफिसियल प्रिया मिश्रा, इन्द्रजीत लोधी, निशांत, पंकज सक्सेना कार्यक्रम में मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में आज युवा कल्याण विभाग के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेल लोक प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.पी. बमनिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह में बढ़ा उत्साह

शाहजहांपुर में युवा कल्याण विभाग खेल समारोह में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
शाहजहांपुर में युवा कल्याण विभाग खेल समारोह में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

प्रतियोगिताओं के समापन पर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर बालिका कबड्डी में शांति देवी विद्यालय विजेता रही, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज उपविजेता बना। जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही और आर्य महिला इंटर कॉलेज को उपविजेता का स्थान मिला। सीनियर बालक कबड्डी का खिताब एसएस कॉलेज ने अपने नाम किया।

फुटबॉल मुकाबलों में भी रोमांच देखने को मिला। सब-जूनियर फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही, जबकि सीनियर वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता बना और पीके स्पोर्ट्स अकादमी ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भड़के सांसद अरुण सागर मरीजों की शिकायत पर प्राचार्य से जताई नाराजगी बोले सीएम और प्रमुख सचिव को लिखेंगे पत्र

मल्लखंभ,मीनार प्रदर्शन व सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शाहजहांपुर एनसीसी मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 77वां स्थापना दिवस

पिता बना हैवान, अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी को शाहजहांपुर के पाक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

शाहजहांपुर में रविवार को भी खुलेंगे सरकारी कार्यालय और विद्यालय SIR प्रक्रिया निस्तारण को डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश

शाहजहांपुर में रांग साइड से आया ट्रक, स्कूटी सवार पति की मौत पत्नी लखनऊ रेफर, स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire