Top
Begin typing your search above and press return to search.

बरेली में पत्नी से मिलने गया युवक लापता, बेटे की तलाश में भटक रहा पिता

पत्नी से मिलने बरेली गया युवक लापता, इकलौते बेटे की तलाश में पिता दर-दर भटक रहे, परिवार में मातम और अनहोनी की आशंका गहराई।

बरेली में पत्नी से मिलने गया युवक लापता, बेटे की तलाश में भटक रहा पिता
X

बरेली/शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाताः इकलौते पुत्र शुभम यादव के अचानक लापता हो जाने से पिता संजय यादव समेत पूरा परिवार गहरे सदमे में है। नवादा इंदेपुर (जिला शाहजहांपुर) निवासी शुभम यादव 12 फरवरी 2026 को अपनी पत्नी से मिलने बरेली गया था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों के अनुसार शुभम की पत्नी प्रियंका सिंह बरेली में एडवोकेट हैं और वह वहीं यहां रहती है। शुभम जब वहां पहुंचा तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह वहां से निकल गया और फिर वापस घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पिता संजय कुमार सिंह ने बरेली कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

पुलिस अभिलेख के अनुसार युवक का नाम शुभम यादव (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी नवादा इंदेपुर, कोतवाली शाहजहांपुर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है और संबंधित थानों को भी सूचना भेजी गई है।

पिता संजय यादव इस समय बरेली में बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिवार को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।

साइड स्टोरी: इकलौते बेटे के गुम होने से टूट गया परिवार

शुभम यादव परिवार का इकलौता बेटा है। उसके लापता होने से घर में जैसे मातम छा गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता संजय यादव कई दिनों से ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे। रिश्तेदार और गांव वाले भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन बेटे की कोई खबर न मिलने से सभी की चिंता बढ़ती जा रही है।

परिजनों का कहना है कि शुभम ही परिवार का सहारा था। उसकी गुमशुदगी ने परिवार को भावनात्मक ही नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी संकट में डाल दिया है। परिवार को बस एक ही उम्मीद है कि उनका बेटा सुरक्षित वापस घर लौट आए।

अगर किसी व्यक्ति को शुभम यादव के बारे में कोई जानकारी मिले तो निकटतम पुलिस थाने या परिजनों को सूचना देने की अपील की गई है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire