वैष्णवी देवी का नवोदय परीक्षा में शानदार चयन
JNVST 2026 में 87.50 अंक और ऑल इंडिया रैंक 72, डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

शाहजहांपुर (कांट), वाईबीएन संवाददाता : डीएस पब्लिक स्कूल, प्रहलादपुर कांट की छात्रा वैष्णवी देवी ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीबीएसई की ओर से जारी सूची के अनुसार वैष्णवी देवी ने कुल 87.50 अंक प्राप्त कर 72वीं रैंक हासिल की और नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए नाम दर्ज करा लिया है।
वैष्णवी देवी के पिता सत्य प्रकाश शर्मा, बहन अवनी शर्मा ने वैष्णवी की सफलता पर खुशी जताई है। पूरी परिवार में उत्सवी माहौल है।
वैष्णवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का शैक्षिक वातावरण पढ़ाई के लिए पूरी तरह अनुकूल रहा। साथ ही शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर बेहतर तैयारी कराई गई, जिसका उन्हें पूरा लाभ मिला।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने वैष्णवी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। शिक्षक अनूप कुमार यादव ने वैष्णवी की उपलब्धि को प्रेरणाप्रद बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की और छात्राओं को आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी।


