Hockey Asia Cup 2025: भारत ने जापान को 3-2 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल दागे, सुपर-4 में बनाई जगह
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में जापान को 3-2 से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। मंदीप सिंह ने शुरुआती गोल किया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो पेनल्टी कॉर्नर गोल किए।

नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-4 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पूल ए की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। यह मुकाबला बिहार के राजगीर स्थित बिहार यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान पर खेला गया।
A win that takes us to the top of 𝗣𝗼𝗼𝗹 𝗔 at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar 2025.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 31, 2025
🇯🇵 2-3 🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/E5U6ta4w9p
मंदीप सिंह ने दिलाई शुरुआती बढ़त
मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक रुख अपनाया। तीसरे मिनट में ही मंदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह गोल सुखजीत के शानदार मूव का नतीजा था, जिन्होंने बाएं फ्लैंक से गेंद को तेजी से क्रॉस किया। मंदीप ने मौके को भुनाया और गेंद को नेट में डाल दिया।
कप्तान हरमनप्रीत ने फिर दिखाया दम
टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने मैच के 5वें और फिर 45वें मिनट में दो बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में अब तक के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। इससे पहले उन्होंने चीन के खिलाफ भी हैट्रिक लगाई थी।
जापान ने की वापसी की कोशिश
हालांकि, जापान ने भी मैच में वापसी की पूरी कोशिश की। तीसरे क्वार्टर में कोसेई कावाबे ने किमुरा नारू के पास पर शानदार बैकहैंड से गोल किया, जिससे स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद जापान ने एक और गोल कर स्कोर को 3-2 तक पहुंचाया, लेकिन भारत ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम किया।
150वें मैच में सम्मानित हुए कृष्ण बहादुर
भारत के डिफेंडर कृष्ण बहादुर सिंह के लिए यह मैच बेहद खास रहा। यह उनका 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास मौके पर भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने उन्हें स्पेशल जर्सी भेंट कर सम्मानित किया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। पहले मैच में टीम ने चीन को 4-3 से हराया था। अब टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ सुपर-4 में मजबूत चुनौती पेश करने को तैयार है।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-XI
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मंदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, सुर्खजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: दिलप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सूरज करकेरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।
जापान- फुजीशिमा राइकी (कप्तान), यामासाकी कोजी, यामादा शोटा, हिगुची यूटो, कावाहारा यामातो, तानाका सेरेन, मात्सुमोतो काज़ुमासा, यामाशिता मनाबु, नागायोशी केन, कावाबे कोसेई, योशिकावा ताकाशी (गोलकीपर)।
सब्स्टिट्यूट्स: किमुरा नारू, तानाका कैटो, कावामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), वातानाबे केइता, शिनोहारा रयोसुके, यामादा ह्योता
asia cup 2025 | hockey asia cup 2025


