Top
Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी वर्ल्ड कप: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान की पुरुष टीमें, जानिए महिलाओं के ग्रुप में कौन?

नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित प्रतिष्ठित 'वैगेनर स्टेडियम' में एक रोमांचक आधिकारिक ड्रॉ समारोह आयोजित किया गया। यह उन दो स्थानों में से एक है, जहां आगामी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।

हॉकी वर्ल्ड कप: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान की पुरुष टीमें, जानिए महिलाओं के ग्रुप में कौन?
X

मुंबई,आईएएनएस। भारत और पाकिस्तान को मेंस एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए 'पूल डी' में रखा गया है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स की सह-मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अपने मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में खेलेंगी। ये मुकाबले 15 से 30 अगस्त तक एम्स्टर्डम और वेव्रे (बेल्जियम) में आयोजित होंगे। मंगलवार को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित प्रतिष्ठित 'वैगेनर स्टेडियम' में एक रोमांचक आधिकारिक ड्रॉ समारोह आयोजित किया गया। यह उन दो स्थानों में से एक है, जहां आगामी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। दूसरा स्थान बेल्जियम के वेव्रे में स्थित बिल्कुल नया 'बेल्फियस हॉकी एरिना' है। ड्रॉ के जरिए एफआईएच हॉकी विश्व कप (बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026) के ग्रुप चरण के लिए पुरुष और महिला वर्गों के आठ पूलों का निर्धारण किया गया।

6 टीमों को चार-चार के चार ग्रुप में बांटा

इस ड्रॉ में 16 टीमों को चार-चार के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान के अलावा, पूल डी की अन्य दो टीमें इंग्लैंड और वेल्स हैं। भारत के लिए यह एक कठिन ड्रॉ है, क्योंकि क्वार्टरफाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए उसे इंग्लैंड और पाकिस्तान से आगे निकलना होगा, जबकि प्रत्येक ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टॉप-8 चरण में अपनी जगह पक्की करने के लिए 'क्रॉस-ओवर' मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।विमेंस एफआईएच वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स में इन्हीं तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। भारतीय महिला टीम का मुकाबला एक बार फिर इंग्लैंड से होगा। पूल डी में उनके साथ एशियन चैंपियन चीन और अफ्रीकन चैंपियन साउथ अफ्रीका भी शामिल हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम को कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के हैदराबाद में खेले गए एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम दूसरे स्थान पर रही थी। मुख्य टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

पुरुष:

पूल ए: नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान (नीदरलैंड्स में खेलेंगे)।

पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया (बेल्जियम)।

पूल सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका (बेल्जियम)।

पूल डी: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स (नीदरलैंड्स)।

महिला:

पूल ए: नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान (नीदरलैंड्स में खेलेंगे)।

पूल बी: अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, स्कॉटलैंड (बेल्जियम)।

पूल सी: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड (बेल्जियम)।

पूल डी: चीन, इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका (नीदरलैंड्स)।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire