India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025 : भारत ने लगातार दूसरा मैच जीता, जापान को 3-2 से हराया, कप्तान ने दो गोल किए
हॉकी एशिया कप 2025 का आठवां मुकाबला भारत और जापान के बीच राजगीर में खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी। भारत ने चीन को 4-3 से हराया, जबकि जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से

नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।Hockey Asia Cup 2025 का आठवा मैच भारत और जापान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। भारत और जापान दोनों ने ही अपने मैच में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 29 अगस्त को चीन को 4-3 से हराया था, जबकि जापान ने कजाकिस्तान के खिलाफ 7-0 से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो भारत ने जापान को 17 बार हराया है।
Live Updates
- 31 Aug 2025 10:33 PM IST
टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत
हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टूर्नामेंट के आठवे मैच में टीम इंडिया ने जापान को 3-2 से हरा दिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंंह ने दो गोल किए, जबकि मंदीप सिंह ने एक गोल किया। इस जीत के साथ ही भारत हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। लगातार दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया के 6 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है।
- 31 Aug 2025 10:19 PM IST
मैच का आखिरी क्वार्टर शुरु
मैच का चौथा और आखिरी क्वार्टर शुरु हो चुका है। कृष्ण बहाद्दुर को रिप्लेस करने आए सूरज केकरेटा ने जापान के पेनल्टी कॉर्नर का शानदार बचाव किया। जापानी कप्तान के गोल करने के दोनों प्रयास असफल रहे।
- 31 Aug 2025 10:11 PM IST
तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में कप्तान ने किया गोल
मैच के 45 मिनट से कुछ समय पहले ही कप्तान हरमनप्रीत सिंंह ने शानदार फ्लिक खेलते हुए पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। भारत की कुल बढ़त अब 3-1 हो गई है।
- 31 Aug 2025 10:02 PM IST
जापान की तरफ से कोसेई ने किया गोल
कोसेई ने तीसरे क्वार्टर में गोल कर जापान का खाता खुलवाया। उन्होंने भारत के डिफेंसिव चक्रव्यूह को तोड़कर गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया।
- 31 Aug 2025 9:57 PM IST
जापान को फ्री हिट
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरु हो चुका है। टीम इंडिया अटैकिंग मूड में नजर आ रही है। अभिषेक की गेंद रिबाउंड होकर मनदीप के पैर से टकरा गई, जिस कारण जापान को फ्री हिट मिल गया।
- 31 Aug 2025 9:50 PM IST
हॉकी इंडिया ने गोलकीपर कृष्ण बहाद्दुर को दी बधाई
1⃣5⃣0⃣ 𝐀𝐍𝐃 𝐂𝐎𝐔𝐍𝐓𝐈𝐍𝐆! 🤩
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 31, 2025
Hockey India congratulates Krishan B Pathak on playing his 150th match for the Indian men's hockey team.#HockeyIndia #IndiaKaGame
(1/2) pic.twitter.com/oCusVLsaCA - 31 Aug 2025 9:39 PM IST
भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जापान का सफल बचाव
मैच के 27वे मिनट में जापानी डिफेंडर ने भारतीय खिलाड़ी को धक्का दिया, जिससे भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारतीय ड्रेग फि्ल्कर्स इसका फायदा नहीं उठा सके।
- 31 Aug 2025 9:36 PM IST
अमित रोहदास को मिला ग्रीन कार्ड
मैच के 23वे मिनट में अमित रोहदास को ग्रीन कार्ड मिला। उन्हें फाउल प्ले के लिए यह कार्ड मिला। इसके अगले ही मिनट में जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई।
- 31 Aug 2025 9:34 PM IST
गोलकीपर कृष्ण बहाद्दुर का 150वा मैच
भारत की तरफ से गोलकीपर ने शानदार काम किया। उन्होंने अब तक दो गोल बचाए । कृष्ण बहाद्दुर आज 150वा मैच खेल रहे हैं
- 31 Aug 2025 9:24 PM IST
गोलकीपर कृष्ण बहाद्दुर ने बचाया जापान का पेनल्टी कॉर्नर
13 वे मिनट मे जापान को गोल करने का मौका मिला, लेकिन वे चूक गए। गोलकीपर ने जापान के दो प्रयासों को नाकाम कर दिया।


