Top
Begin typing your search above and press return to search.

अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत, पटना HC का बड़ा फैसला

पटना हाईकोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत दी। जानें क्या है पूरा मामला और अब आगे क्या होगा।

अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत, पटना HC का बड़ा फैसला
X

पटना, आईएएनएस। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह के साथ ही जेल से बाहर आएंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेल से आकर वोट दिया था और दावा किया था कि जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा। साथ ही यह भी कहा था किअब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनके बच्चे राजनीति करेंगे।

बेऊर जेल में बंद हैं बाहुबली विधायक

बाहुबली विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अक्टूबर 2025 में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह गिरफ्तार हुए और जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और विजयी हुए। निचली अदालतों से अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को हाईकोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत मंजूर कर ली।

16 मार्च वोट डालने पहुंचे थे अनंत सिंह

16 मार्च 2026 को बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें अनंत सिंह ने जेल से आकर जदयू उम्मीदवार नीतीश कुमार को वोट दिया था। मतदान के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजनीति में अगली जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे निभाएंगे। साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा था कि जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। राज्यसभा चुनाव से पहले भी अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे। बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छू-कर आशीर्वाद लिया था। अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire