Top
Begin typing your search above and press return to search.

चैत्र नवरात्र की शुभकामना के साथ तेजस्वी ने बेटियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर दिखाया आईना

अहंकार, असत्य, अन्याय और अराजकता रूपी दानव जब-जब बलवान होता है तब-तब मां दुर्गा अवतरित होकर न्याय करती है।

चैत्र नवरात्र की शुभकामना के साथ तेजस्वी ने बेटियों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर दिखाया आईना
X

पटना, आईएएनएस। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रदेशवासियों को संदेश दिया है। उन्होंने लोगों को चैत्र नवरात्र की शुभकामना देते हुए कामना की है कि मां दुर्गा आप सभी को धन, धान्य, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सम्पन्नता का आशीर्वाद दें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। अहंकार, असत्य, अन्याय और अराजकता रूपी दानव जब-जब बलवान होता है तब-तब मां दुर्गा अवतरित होकर न्याय करती है। बिहार का परिदृश्य भी अब कुछ ऐसा ही हो चला है कि हमें दानवी सोच को खत्म करने के लिए मातृशक्ति के न्याय की आवश्यकता है।

"बिहार के लोगों से धोखा, छल, प्रपंच, अन्याय बर्दाश्त नहीं

उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा, "बिहार के भोले-भाले लोगों का आज जिस तरह धोखा, छल, प्रपंच, अन्याय और असत्य द्वारा शोषण किया जा रहा है, वो अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। दानवी सोच को लगता है कि वो अमर हो रही है, अब कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन मां का आशीर्वाद न सिर्फ इस सोच का संहार बिहार से करेगा बल्कि एक ऐसा बिहार बनाने का काम भी करेगा जहां न्याय, सत्य, धर्म, अहिंसा और समानता का वास होगा।"

आज बिहार की बेटियां संकट में हैं

राजद नेता ने यह भी कहा कि आज बिहार की बेटियां संकट में हैं। सरेआम मार-काट मची हुई है, हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिन लुभावने वादों की सौगात देने का वादा था, वो कहीं दिखाई नहीं दे रहे। विकास के हर पैमाने पर बिहार सबसे नीचे दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मन में ये प्रार्थना करें कि हे मां दुर्गा, बिहार को इस मुश्किल घड़ी से निकालकर विकास का एक नया रास्ता दिखाओ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire