Top
Begin typing your search above and press return to search.

Palam fire News: 9 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के पालम में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से 9 लोगों की मौत। सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख, राहत-बचाव जारी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश।

Palam fire News: 9 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
X

नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार तड़के लगी आग के घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। आग एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने घटना की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। आईएएनएस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक इस घटना में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो छोटे बच्चों को जान बचाने के लिए ऊपर से फेंक दिया गया, जिन्हें नीचे खड़े लोगों ने संभाला और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख जताया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और इमारत के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए उचित कार्रवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "पालम स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस मिलकर बचाव अभियान को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए एक मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं!"

जानिए राम मार्किट में कैसे हुई घटना?

पालम में बुधवार सुबह 7:04 बजे राम मार्केट में स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई। यह इमारत राजेंद्र कश्यप का है, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर उनका कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था और दूसरी-तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था। जैसे ही आग की सूचना पालम गांव थाने को मिली, एसएचओ और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान में करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानिए मरने वालों में कौन हैं शामिल

आईएएनएस के मुताबिक मरने वालों में अब तक प्रवेश (35 साल), कमल (40 साल), आशु (32 साल) और तीन नाबालिग लड़कियां (12, 6 और 5 साल) शामिल बताई जा रही हैं। वहीं आईजीआई अस्पताल में एक महिला (38 साल) की मौत हुई और एक पुरुष (40 साल) और 2 साल की लड़की का उपचार चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में एक 19 साल का युवक 25 प्रतिशत जलने की चोटों के साथ भर्ती है। मरने वालों की संख्या अब तक नौ हो गई है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं।

क्विक रिएक्शन के बाद भी भयावह हुआ हादसा

आपातकालीन प्रतिक्रिया बहुत तेज थी, लगभग 30 दमकल गाड़ियां, 11 सीएटीएस एम्बुलेंस, बीएसईएस, वायु सेना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सघन प्रयासों के बाद आग को काबू में कर लिया गया। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सभी संबंधित एजेंसियां और स्थानीय पुलिस अभी भी मौके पर मौजूद हैं।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire