Top
Begin typing your search above and press return to search.

जिम ट्रेनर दीपक से मिले राहुल गांधी, बोले- जिम मैंबरशिप लूंगा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिम ट्रेनर दीपक कुमार से मुलाकात की, उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया- जिम की मेंबरशिप लेने और कोटद्वार आने का दिया भरोसा।

जिम ट्रेनर दीपक से मिले राहुल गांधी, बोले- जिम मैंबरशिप लूंगा
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) से मुलाकात की। दीपक हाल में ही “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर” विवाद के बाद चर्चा में आए थे। मुलाकात की तस्वीरे राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनके परिवार से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की कतई जरूरत नहीं है। उन्होंने कोटद्वार आने और जिम की मेंबरशिप लेने की भी बात कही। दीपक ने कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है और वे केवल इंसानियत के पक्ष में खड़े हैं। बता दें कि 26 जनवरी को कोटद्वार के बाजार क्षेत्र में हुई एक बहस के दौरान दीपक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद वह मोहम्मद दीपक के नाम से खूब चर्चा में रहे।

पत्नी के साथ पहुंचे थे दीपक, सोनिया से भी मुलाकात हुई

रा‌हुल गांधी के साथ मुलाकात के दौरान दीपक कुमार के साथ उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की। दीपक के मुताबिक राहुल गांधी ने उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपने जो किया सही किया। मजबूती से डटे रहो, किसी से डरने की जरूरत नहीं है। दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से भी कराई। बता दें कि दीपक पहली बार अपनी दुकान के नाम को लेकर चर्चा में आए थे। उसके बाद कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दुकान का नाम बदलने का दवाब बनाया था। उत्तराखंड का यह मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था।



Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire