Top
Begin typing your search above and press return to search.

DGP नताशा मिश्र की अगुवाई में झारखंड पुलिस त्यौहारों में सुरक्षा के लिए की समीक्षा बैठक

सोशल मीडिया निगरानी, ड्रोन सर्विलांस और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनाती के साथ पुलिस त्यौहारों में पूरी तरह सतर्क।

Manish Jha
DGP नताशा मिश्र की अगुवाई में झारखंड पुलिस त्यौहारों में सुरक्षा के लिए की समीक्षा बैठक
X

रांची वाईबीएन डेस्क : झारखंड पुलिस आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पूरी तरह सजग हो गई है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में डीजीपी नताशा मिश्र ने वरिष्ठ अधिकारियों, एसएसपी और जिलों के SPs के साथ सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि राज्य के सभी हिस्सों में त्यौहारों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

बैठक में प्रत्येक जिले की तैयारियों की समीक्षा की गई और त्यौहारों से जुड़े संभावित जोखिमों का आकलन किया गया। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी असामाजिक गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जुलूस मार्गों और धार्मिक स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा, और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। ऐसे जिलों, जहां पहले सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

सोशल मीडिया और अफवाह नियंत्रण

फर्जी खबरों और सोशल मीडिया पर निगरानी पर जोर डीजीपी नताशा मिश्र ने अफवाह फैलने की संभावना को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध पोस्ट या संदेश का तुरंत सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, लंबित मामलों और अपराधों के निष्पादन पर भी जोर दिया गया, ताकि कानून का डर बनाए रखा जा सके।

महिला सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट

सभी हॉटस्पॉट पर विशेष सुरक्षा, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी का आदेश

महिला सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत वीवीआईपी मूवमेंट में प्रभावी सुरक्षा, जिला नियंत्रण कक्ष की प्रभावशीलता बढ़ाना और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात करना शामिल है। पुलिस बलों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से एरियल सर्विलांस कर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि सभी उपाय पहले से सुनिश्चित किए जाएँ ताकि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे और राज्य में शांति बनाए रखी जा सके।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire