Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिकायतों और अपराध बढ़ने के बाद SSP का सख्त फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

शिकायतों और अपराध बढ़ने के बाद SSP का सख्त फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

Manish Jha
शिकायतों और अपराध बढ़ने के बाद SSP का सख्त फैसला, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
X

रांची वाईबीएन डेस्क : राजधानी रांची में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार पांच थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना, अरुण कुमार महथा को धुर्वा थाना, सनोज कुमार चौधरी को कोतवाली थाना, कुनाल कुमार को कांके थाना और नितिन कुमार सिंह को डेलीमार्केट थाना का प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रांची से करीब आधा दर्जन इंस्पेक्टरों का जिला तबादला किया गया था, जिसके बाद यह नई पोस्टिंग की गई है।

कांके थानेदार को किया गया लाइन हाजिर

इसी क्रम में कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है।

प्रकाश रजक पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीन कारोबारियों से मिलीभगत की और उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे मामला लगातार तूल पकड़ रहा था।

बढ़ते अपराध और कोर्ट तक पहुंचा मामला

कांके क्षेत्र में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखी गई थी। सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर फायरिंग और बोड़ेया स्थित स्कूल में चोरी व तोड़फोड़ की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

मामला तब और गंभीर हो गया जब एक आदिवासी महिला ने थाना प्रभारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की। महिला ने न्याय की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इन सभी घटनाओं और शिकायतों को देखते हुए एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए कांके थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया और नए प्रभारी की नियुक्ति की है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire