Top
Begin typing your search above and press return to search.

Kanpur News: सपने में छेड़ गया था जीजा, 7 साल बाद कोर्ट से बरी

कानपुर में एयरफोर्स कर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली नाबालिग साली कोर्ट में मुकर गई। उसने कोर्ट को बताया कि वह दवा लेकर सोई थी और उसे भ्रम हो गया कि जीजा उससे छेड़छाड़ कर रहे हैं।

Kanpur News: सपने में छेड़ गया था जीजा, 7 साल बाद कोर्ट से बरी
X

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज एक मामले में अदालत ने एयरफोर्स कर्मी को दोषमुक्त करार दिया है। सुनवाई के दौरान नाबालिग साली अपने पहले दिए गए बयान से मुकर गई और अदालत को बताया कि उसे दवा लेकर सोने के बाद भ्रम हो गया था और उसने सपना देखा था कि जीजा उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

2019 को नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया

जानकारी के मुताबिक, बिठूर निवासी एयरफोर्स कर्मी का विवाह 10 फरवरी 2019 को बिधनू क्षेत्र की युवती से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद चौथी में वह पत्‍नी को लेने ससुराल गया, जहां से उसकी 15 वर्षीय साली भी उनके साथ आ गई थी। इसके बाद आठ मार्च 2019 को नाबालिग ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस मामले में तीन अगस्त 2019 को नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस ने 29 सितंबर 2019 को एयरफोर्स कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब 19 दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्टूबर 2019 को उसे जमानत मिल गई थी।

अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी के अनुसार, अपर जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान नाबालिग ने बताया कि दवा लेने के बाद सोते समय उसे भ्रम हो गया था और उसने सपना देखा था कि जीजा उससे छेड़छाड़ कर रहे हैं। वहीं पीड़िता की बड़ी बहन और पिता ने भी अदालत में कहा कि भ्रमवश यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद अदालत ने सात साल पुराने इस मामले में एयरफोर्स कर्मी को दोषमुक्त कर दिया। इस समय उसकी तैनाती पुणे में है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire