Top
Begin typing your search above and press return to search.

Mathura News: पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगरेप के दो आरोपियों को पकड़ा, एक के लगी गोली

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों और मथुरा पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Mathura News: पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगरेप के दो आरोपियों को पकड़ा, एक के लगी गोली
X

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में पुलिस ने महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, वहीं उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकुमार (24) और दुर्गेश (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम बेगमपुर के निवासी हैं। इन दोनों पर बीते 14 मार्च को यमुना नदी के पेंटून पुल के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया

16 मार्च की रात करीब 10.05 बजे, मुखबिर की सटीक सूचना पर मांट पुलिस टीम ने अर्रुआ खादर क्षेत्र में घेराबंदी की। राधारानी अंडरपास से डागोली की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित एक प्लॉट के पास पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरा देख अभियुक्त राजकुमार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त राजकुमार के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे और उसके साथी दुर्गेश को दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मांट भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 1 अवैध तमंचा (.315 बोर), 1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। राजकुमार के विरुद्ध थाना मांट में पूर्व से ही पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire