Top
Begin typing your search above and press return to search.

Today's event in Lucknow: जानें लखनऊ में आज के खास कार्यक्रम

लखनऊ में आज 17 मार्च को ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्‍सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-

Todays event in Lucknow: जानें लखनऊ में आज के खास कार्यक्रम
X

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 17 मार्च को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्‍सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-

प्रमुख कार्यक्रम

प्रदर्शन : आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट छात्रों की ओर से लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन, ईको गार्डन में, सुबह 8 बजे।

खेल : काव्योम फाउंडेशन व उप्र संस्कृत संस्थान की ओर से वॉलीबॉल, बैडमिंटन प्रतियोगिता, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में, सुबह 8 बजे से।

सेमिनार : चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से ट्रॉमा व इमरजेंसी केयर पर सेमिनार, केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर में, सुबह 10 बजे से।

पुस्तक मेला : चारबाग स्थित रवींद्रालय परिसर में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले के पांचवें दिन काव्यगोष्ठी, सुबह 11 बजे, अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से परिचर्चा व काव्य गोष्ठी 12,30 बजे, अरविंद पांडेय की पुस्तक का विमोचन दोपहर 2 बजे, अवधी व्यंजन उत्सव शाम 5 बजे, आभूषण संस्था की काव्यगोष्ठी शाम 5.30 बजे, भुशुण्डि संस्थान का आयोजन शाम 7.30 बजे।

पैदल मार्च : एसएफआई की ओर से 'रोहित एक्ट' लागू करने की मांग को लेकर पैदल मार्च, परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक, सुबह 11 बजे।

फूलों की होली : कर्मचारी महासंघ की ओर से फूलों की होली, जवाहर भवन प्रांगण में, दोपहर 12.30 बजे।

नाट्य प्रस्तुति : उप्र संस्कृत संस्थानम की ओर से 'सुभागी' नाटक का मंचन, छावनी स्थित तोपखाना के माध्यमिक विद्यालय इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में, दोपहर 12.30 बजे।

हॉकी : राज्य सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले, दोपहर 2 बजे से।

क्रिकेट : लखनऊ सुपरजांट्स का अभ्यास सत्र, इकाना स्टेडियम में, दोपहर 3 बजे से।

सम्मान समारोह : उप्र काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार न्याय पर गोष्ठी व सम्मान, मोतीनगर स्थित लीलावती मुंशी वृद्ध एवं निराश्रित महिला आश्रम में, समारोह दोपहर 3 बजे।

समारोह : फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से फ्लो इंटरनल अवॉर्ड समारोह, गोमतीनगर के होटल रेनेसा में, शाम 6 बजे से।

भजन संध्या : शिव पार्वती बरफानी सेवा संस्थान की ओर से मासिक शिवरात्रि पर शिव भजन संध्या, जानकीपुरम विस्तार स्थित महानंदा रिसॉर्ट में, शाम 6 बजे

फूलों की होली : चौक के सोंधी टोला स्थित प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में फूलों की होली व भंडारा, शाम 6 बजे।

नाट्य प्रस्तुति : उप्र संस्कृत संस्थानम की ओर से 'कर्णभारम' नाटक का मंचन, गोमतीनगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान में, शाम 7 बजे।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire