Top
Begin typing your search above and press return to search.

UP News: अब मतदान केंद्र तक मोबाइल ले जा सकेंगे मतदाता

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कानपुर का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आयोग मतदाताओं के लिए सुविधाएं बढ़ा रहा है।

UP News: अब मतदान केंद्र तक मोबाइल ले जा सकेंगे मतदाता
X

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई नए कदम उठा रहा है।

बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 की

प्रेसवार्ता में नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को इस बार अधिक सुविधाजनक अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है। भीड़ कम रखने के लिए एक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है। इसके अलावा मतदाता अपने मोबाइल फोन को बूथ तक लेकर जा सकेंगे, हालांकि पोलिंग स्टेशन के भीतर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर से जुड़े 97.3 प्रतिशत मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि कानपुर में यह आंकड़ा 98 प्रतिशत तक पहुंच गया है। विपक्षी दलों के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी और उस बैठक में किसी भी दल ने कोई आपत्ति नहीं जताई।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire