Top
Begin typing your search above and press return to search.

UP Politics: 'सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनाम'

सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा देश में गैस की किल्लत पर दिए गए बयान पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा पलटवार किया है। जानें क्‍या कहा।

UP Politics: सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनाम
X

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव समेत विपक्ष को जमकर घेरा है। अखिलेश यादव द्वारा देश में गैस की किल्लत पर दिए गए बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'अखिलेश यादव के घर में सिलेंडरों की क्या कमी है ? अगर वे ऐसा दावा करते हैं, तो उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनके यहां कोई समस्या है ? देश में कहीं भी गैस या एलपीजी की कमी नहीं है। यह सरकार को बदनाम करने की एक कोशिश मात्र है। जहां भी निरीक्षण किए जा रहे हैं, समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों से 50, 250 या यहां तक ​​कि 500 ​​सिलेंडर भी मिल रहे हैं।'

कांग्रेस ने अपनी सरकार में क्‍यों नहीं दिया कांशीराम को भारत रत्‍न

बसपा संस्‍थापक कांशीराम को भारत रत्‍न देने की मांग पर राजभर ने कहा, 'अगर मायावती ऐसा कह रही हैं, तो वे खुद उनकी उत्तराधिकारी थीं। मायावती का कहना तो जायज है, लेकिन अगर कांग्रेस ऐसे दावे कर रही है, तो सिर्फ राजनीति का हिस्सा है, क्योंकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर को भारत रत्‍न से सम्मानित नहीं किया था। अब वे सत्ता से बाहर होने के कारण ही कांशीराम को भारत रत्‍न देने की बात कर रहे हैं। कांशीराम ने पिछड़े और शोषित वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया है, उनकी वजह से आज मैं भी यहां तक पहुंचा हूं।'

सत्ता जाने के बाद अचानक RSS में भ्रष्टाचार दिखाई देने लगा

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा RSS को 'देश का सबसे भ्रष्ट संगठन' बताने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'जब आपकी सरकार सत्ता में थी, तब आपने इसकी अनुमति क्यों दी ? आपको इनकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए थी। 60 वर्षों तक, जब आपकी पार्टी ने राज्य और देश पर शासन किया, तब आपने कोई ध्यान नहीं दिया। आपने यह नहीं देखा कि वे भ्रष्ट हैं या बेईमान ? लेकिन अब केंद्र में सत्ता से जाने के बाद, आपको अचानक भ्रष्टाचार दिखाई देने लगा है।


Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire