Top
Begin typing your search above and press return to search.

मथुरा में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी

शृंगार आरती करने के बाद मंदिर परिसर स्थित कमरे की ओर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने चाकू से पुजारी के गले और पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

मथुरा में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी
X

मथुरा, आईएएनएस। मथुरा में एक पुजारी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पुजारी के गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बरसाना स्थित राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा रविवार की सुबह 9 बजे शृंगार आरती करने के बाद मंदिर परिसर स्थित कमरे की ओर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने चाकू से पुजारी के गले और पेट पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी लोगों को तब हुई मंदिर में पूजा के लिए 10.30 पहुंचे। पुजारी को खून से लथपथ देखने पर ग्रामीणों ने तुरंत केडी अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां देर रात उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें कोई भी आता-जाता नहीं दिखा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुजारी मोहन दास उर्फ गूंगा बाबा के गुरु वैष्णव दास ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत सहार गांव में राधावल्लभ मन्दिर के पुजारी को चाकू से घायल करने व अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम द्वारा नमूना लिया गया और सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों से पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी व अन्य साक्ष्य संकलन कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी एक महिला की हत्या की गई

बता दें कि मथुरा के राया थाना क्षेत्र में 3 मार्च को भी वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी। वृद्ध महिला अनवरी बेगम की हत्या के आरोप में बहू और प्रेमी आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो मार्च की रात को बहू और आदिल को आपत्तिजनक स्थिति में अनवरी बेगम ने देख लिया था। इसके बाद दोनों ने अनवरी का गला दबाकर हत्या कर दी थी।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire