Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सुनील भराला ने किया सरकार के कार्यों का बखान

आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। यह परिवर्तन सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी नीतियों का परिणाम है।

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सुनील भराला ने किया सरकार के कार्यों का बखान
X

अफवाहों से सावधान रहें, पेट्रोल-डीजल, LPGकी कोई कमी नहीं : पंडित सुनील भराला। फेसबुक वॉल से

मेरठ, वाईबीएन डेस्क : उत्तर प्रदेश सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवपूर्ण अवसर पर, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पंडित सुनील भराला ने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। यह परिवर्तन सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी नीतियों का परिणाम है।

एयरपोर्ट और सड़कों का व्यापक जाल बिछाया

उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे, आधुनिक एयरपोर्ट और सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है। किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं से उनकी आय में वृद्धि हुई है और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है।पंडित श्री भराला ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं तथा निवेश के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उनकी सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सहयोग, विश्वास और परिश्रम का परिणाम

उन्होंने कहा कि यह नौ वर्षों की उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग, विश्वास और परिश्रम का परिणाम हैं। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को और अधिक समृद्ध, सशक्त एवं विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाएं।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire