Top
Begin typing your search above and press return to search.

Kotdwar unrest: मोहम्मद दीपक को राहुल गांधी के समर्थन से मामला गर्माया

कोटद्वार विवाद में राहुल गांधी की एंट्री, मोहम्मद दीपक को बताया ‘भारत का हीरो’। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग जारी।

Kotdwar unrest: मोहम्मद दीपक को राहुल गांधी के समर्थन से मामला गर्माया
X

कोटद्वार, वाईबीएन न्यूज। कोटद्वार में कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उपजे विवाद ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में मोहम्मद दीपक के समर्थन में एक्स पर ट्वीट कर उन्हें ‘भारत का हीरो’ बताया। राहुल गांधी ने लिखा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हैं और नफरत के माहौल में मोहब्बत की मिसाल पेश कर रहे हैं। इधर, बजरंग दल के हंगामे के बाद कोटद्वार में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शहर में लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं और यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। देहरादून और हरिद्वार से अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है।

दुकान का नाम “बाबा” रखने पर हुआ था विवाद

कोटद्वार में 26 जनवरी को पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दुकानदार पक्ष और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और भड़क गया। बाद में देहरादून और हरिद्वार से बजरंग दल के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे और प्रदर्शन किया। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने फ्लैग मार्च शुरू किया और अतिरिक्त बल तैनात किया। इसी दौरान जिम संचालक मोहम्मद दीपक के पक्ष में राहुल गांधी का बयान सामने आया, जिससे मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने डीजीपी को लिखा पत्र

वहीं, जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर दीपक कुमार की सुरक्षा की मांग की है। संगठन का कहना है कि हिंसा रोकने के प्रयास के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने साफ किया है कि बाहरी लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire