Top
Begin typing your search above and press return to search.

Uttarakhand : विकासनगर में बड़ा हादसा, हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी

उत्तराखंड के विकासनगर में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, 30 से अधिक यात्री सवार थे। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Uttarakhand : विकासनगर में बड़ा हादसा, हिमाचल रोडवेज बस खाई में गिरी
X

देहरादून, वाईबीएन न्यूज। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचपी रोडवेज की बस हरिपुर- कोटी- मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के अनियंत्रित होने के कारण वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। बस के गिरते चीख पुकार मच गई। अब तक की सूचना के मुताबिक इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों मौके पर ही मौत हो गई है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आवश्यक निर्देश दिए

सीएम पुष्कर धामी ने ट्वीट किया है कि क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू में लगी

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचा रही है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे को लेकर और जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire