Top
Begin typing your search above and press return to search.

जनवरी 2026 में Maruti Suzuki Dzire का निर्यात 17,350% उछला

Maruti Suzuki Dzire को जनवरी 2026 में 3,839 विदेशी ग्राहक मिले, सालाना आधार पर 17,350% की बढ़ोतरी। Dzire के फीचर्स, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 30+ किमी माइलेज।

जनवरी 2026 में Maruti Suzuki Dzire का निर्यात 17,350% उछला
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रिय सेडान Maruti Suzuki Dzire अब विदेशी बाजारों में भी धूम मचा रही है। देश की टॉप-सेलिंग सेडान रही डिजायर को जनवरी 2026 में कुल 3,839 विदेशी ग्राहक मिले। सालाना आधार पर कंपनी की यह वृद्धि चौंकाने वाली रही। जनवरी 2025 में जहां डिजायर का एक्सपोर्ट महज 22 यूनिट था, वहीं इस साल यह आंकड़ा 17,350 प्रतिशत बढ़कर 3,839 यूनिट तक पहुंच गया।

दमदार और प्रीमियम डिजाइन

एक्सटीरियर की बात करें तो नई डिजायर में बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्लिक एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप और नए 15-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

फीचर्स में भी आगे

डिजायर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यह भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ की सुविधा दी गई है।

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार मजबूत है। Global NCAP की क्रैश टेस्ट रेटिंग में डिजायर को फैमिली सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा कार में 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

30 किमी से ज्यादा का माइलेज

डिजायर अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है।

मैनुअल ट्रांसमिशन: 24.79 kmpl

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स: 25.71 kmpl

CNG वेरिएंट: 30 किमी प्रति किलोग्राम से ज्यादा

पावरफुल इंजन ऑप्शन

कार में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 81.58 bhp की अधिकतम पावर और 111.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CNG पावरट्रेन का विकल्प भी उपलब्ध है।

कीमत कितनी है?

भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Dzire की एक्स-शोरूम कीमत 6.25 लाख रुपये से शुरू होकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है। बेहतर माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी और आधुनिक फीचर्स के चलते डिजायर घरेलू ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है।


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire