Top
Begin typing your search above and press return to search.

Holi Special Trains 2026: रेलवे चलाएगा 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

होली 2026 पर रेलवे ने 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। जानें किस रेलवे जोन को कितनी ट्रेनें मिलीं और किन रूट्स पर मिलेगा यात्रियों को फायदा।

Holi Special Trains 2026: रेलवे चलाएगा 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
X

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। होली का त्योहार नजदीक आते ही घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने मार्च महीने में 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। जरूरत पड़ने पर यह संख्या 1,500 तक बढ़ाई जा सकती है। रेलवे का यह कदम त्योहार के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित, सुगम यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

पिछले साल चली थीं 1144 स्पेशल ट्रेन

पिछले साल 2025 में 1,144 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है। सबसे ज्यादा स्पेशन ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे (ECR) को मिली हैं। पूर्व मध्य रेलवे 285 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी।

अन्य प्रमुख जोन और ट्रेनें:

पश्चिम रेलवे (WR): 231

मध्य रेलवे (CR): 209

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR): 160

उत्तर रेलवे (NR): 108

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR): 71

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) और पूर्व कोस्ट रेलवे (ECoR): 62-62

दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR): 47

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR): 43

दक्षिण रेलवे (SR): 39

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR): 15

कोंकण रेलवे (KR): 9

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR): 2


Dhiraj Dhillon

Dhiraj Dhillon

धीरज ढिल्लों दो दशकों से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान दैनिक हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में गहन रिपोर्टिंग की है। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ, उन्होंने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया है। उनकी लेखनी में निष्पक्षता, तथ्यपरकता और गहरी विश्लेषण क्षमता स्पष्ट रूप से झलकती है। समसामयिक विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य, जीवनशैली, विकास संबंधी मुद्दों और राजनीति में उनकी गहरी रुचि रही है। उन्होंने पांच वर्षों तक Centre for Advocacy & Research (CFAR) के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार कार्य किया है।

Related Stories
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire