Top
Begin typing your search above and press return to search.
LIVE

पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 18 March 2026 9:56 PM

    पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ

    बेंगलुरु, आईएएनएस। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के राज्यसभा सदस्य एच. डी. देवेगौड़ा ने बुधवार को कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के पुराने गठबंधन को “जबरन शादी” करार देते हुए कहा कि यह अंततः “तलाक” में खत्म हुआ। देवगौड़ा ने यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संसद में दिए गए बयान के जवाब में की। खड़गे ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि देवगौड़ा पहले कांग्रेस से “प्यार” करते थे, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ “शादी” कर ली। देवगौड़ा ने कहा कि वह उस समय सदन में मौजूद नहीं थे, क्योंकि वह उगादी समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जा चुके थे। उन्होंने खड़गे को अपना पुराना मित्र बताते हुए कहा कि उनका बयान मजाकिया था, लेकिन वह भी उसी अंदाज में जवाब देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “अगर उसी भाषा में जवाब दूं तो कहूंगा कि कांग्रेस के साथ मेरा गठबंधन एक जबरन शादी थी, जिसे मुझे खत्म करना पड़ा क्योंकि वह एक ‘दुरुपयोगपूर्ण संबंध’ बन गया था।”

  • 18 March 2026 9:35 PM

    राजस्थान: अंतिम संस्कार में मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी, दो की मौत

    जयपुर, आईएएनएस। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बेगुन उपमंडल में मधुमक्खियों के चौंकाने वाले और दुर्लभ हमलों ने दहशत फैला दी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।घटना मंगलवार को उस समय हुई जब पारसोली निवासी 80 वर्षीय जमनालाल उर्फ जमनेश पास के एक गांव में हवन कर रहे थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार तड़के चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पारसोली मोक्षधाम (श्मशान घाट) में उनके अंतिम संस्कार के दौरान एक बार फिर त्रासदी घट गई। जैसे ही शोक संतप्त लोग इकट्ठा हुए और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं, मधुमक्खियों के एक और झुंड ने अचानक भीड़ पर हमला कर दिया। तुरंत ही अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और अंतिम संस्कार बीच में ही छोड़ना पड़ा।इस अफरा-तफरी में 40-50 लोग मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए, जिनमें से सात गंभीर रूप से घायल थे और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सोर्सआईएएनएस

  • 18 March 2026 9:00 PM

    2020 दिल्ली दंगे : आप के पूर्व पार्षद ताहिर ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने चिकित्सा कारणों से एक महीने की अंतरिम जमानत के लिए यहां की एक अदालत में अर्जी दाखिल की है। अर्जी में ताहिर ने सर्जरी और उसके बाद की उपचारात्मक देखभाल का हवाला दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में दाखिल अर्जी में हुसैन ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक जमानत देने का अनुरोध किया है। वह छह अप्रैल 2020 से न्यायिक हिरासत में है। हुसैन की ओर से वकील द्वारा दाखिल अर्जी में कहा गया, ‘‘आवेदक (हुसैन) अंतरिम जमानत का अनुरोध कर रहा है क्योंकि उसे हर्निया की बीमारी है और अब तत्काल सर्जरी की जरूरत है।’’ इससे पहले 2025 में, हुसैन को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने हेतु पैरोल पर रिहा किया गया था। हालांकि, उसकी हालिया नियमित जमानत याचिका 29 जनवरी, 2026 को खारिज कर दी गई थी। अदालत ने उसकी अर्जी पर सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है। फरवरी 2020 में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों में 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। हुसैन, कार्यकर्ता शरजील इमाम, खालिद सैफी और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उमर खालिद उन 20 लोगों में शामिल हैं, जिन पर दंगों को भड़काने की साजिश में कथित रूप से संलिप्त होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • 18 March 2026 8:18 PM

    चुनाव आयोग ने बंगाल में IAS, IPS अधिकारियों में व्यापक फेरबदल किया

    कोलकाता, वाईबीएन डेस्क। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ अधिकारियों के फेरबदल का एक नया दौर शुरू करने का आदेश दिया। इसके तहत 13 आईएएस अधिकारियों को डीएम-सह-DEO नियुक्त किया गया है और पांच आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इन IAS अधिकारियों को जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में नियुक्त किया गया है, जो जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) के तौर पर भी काम करेंगे। इस नियुक्ति के साथ, वे जिला स्तर पर चुनाव प्रबंधन और पर्यवेक्षण के केंद्र में आ गए हैं। एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, जितिन यादव (कूच बिहार), संदीप घोष (जलपाईगुड़ी), विवेक कुमार (उत्तर दिनाजपुर), राजनवीर सिंह कपूर (मालदा) और आर अर्जुन (मुर्शिदाबाद) सहित कई अधिकारियों को DM-सह-DEO के रूप में तैनात किया गया है।

  • 18 March 2026 7:35 PM

    कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल के साथ हुए प्रद्युत बोरदोलोई, शाह से मुलाकात

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव से महज 20 दिन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा भी साथ थे। उधर, कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने संसद परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे लगता है कि वह एक टिकट आवंटन से नाराज थे, काश हमें इस बारे में बातचीत करने का मौका मिलता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं के डेलीगेट्स के साथ गडकरी से मिले राहुल और प्रियंका
    18 March 2026 6:59 PM

    ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं के डेलीगेट्स के साथ गडकरी से मिले राहुल और प्रियंका

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राजस्थान के ट्रक एवं बस बॉडी बिल्डर इकाई के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। गडकरी से मुलाकात के पहले प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस बात पर चिंता जताई थी कि सरकार के नए मानक और अत्यधिक शुल्क कई छोटे निर्माताओं को व्यवसाय से बाहर कर सकते हैं, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका को खतरा हो सकता है। गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ट्रक और बस बॉडी बनाने वालों की यह समस्या थी कि उन्हें लाइसेंस के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं, साथ ही इसमें समय भी बहुत लगता है। गडकरी जी ने कहा है कि वे उनकी समस्या को जल्दी हल करेंगे। 

  • 18 March 2026 6:26 PM

    क्रास वोटिंग करने वाले चार कांग्रेस विधायकों के नाम का खुलासा, पार्टी ने लिया एक्शन

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस के चार विधायकों के नाम अब सामने आ गए हैं। पार्टी चारों विधायकों के खिलाफ पार्टी कठोर एक्शन ले रही है। हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर, हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी, नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, "हमारे 36 वोटों में से 5-6 को अमान्य घोषित कर दिया गया और चार विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की। वे हैं नारायणगढ़-शैली चौधरी, पुन्हाना – मोहम्मद इलियास, हथीन – मोहम्मद इसराइल, सढौरा-रेणु बाला। हरिप्रसाद की ओर से चारों विधायकों के नाम हरियाणा की अनुशासन समिति के पास भी भेज दिए गए हैं । अनुशासनात्मक कार्यवाही समिति के चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक ने चारों विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। इन चुनावों में कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोट किया है, लेकिन पार्टी हाईकमान को यह लगता है कि चार ही विधायकों के नाम पब्लिक किए गए हैं।

  • 18 March 2026 6:04 PM

    कंगना रनौत के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के बारे में कंगना रनौत की टिप्पणियों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक या व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह के आरोप लगाना सही नहीं है। प्रियंका ने महिलाओं का सम्मान करने और उनके सशक्तिकरण की दिशा में काम करने के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि उस व्यक्ति पर आरोप लगाना हैरानी की बात है, जो ऐसे परिवार से आता है जिसमें महिलाओं ने नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • 18 March 2026 5:10 PM

    संसदीय सत्र 2026: विदेश मामलों की समिति की अहम बैठक

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। 2026 के संसदीय सत्र के दौरान, विदेश मामलों की स्थायी समिति की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता शशि थरूर ने की। बैठक के दौरान, अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा, संरक्षण और उन्हें वापस लाने की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समिति के सदस्यों को मौजूदा स्थिति और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया गया। इसके अलावा, हाल ही में आयोजित AI शिखर सम्मेलन के नतीजों पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में विदेश मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और तकनीकी सहयोग, नीतियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

  • 18 March 2026 4:27 PM

    राजपाल यादव मामले की सुनवाई 1 अप्रैल तक टली

    नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े मामले में अदालत ने सुनवाई 1 अप्रैल तक स्थगित कर दी है। उनके वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि अंतरिम आदेश अगली तारीख तक जारी रहेगा और अदालत उस दिन उनकी दलीलें सुनने को तैयार है। वहीं शिकायतकर्ता पक्ष के वकील एस के शर्मा ने कहा कि अदालत ने राजपाल यादव से समझौते पर सवाल किया, जिस पर उन्होंने इंकार करते हुए अपनी अर्जी पर बहस करने की बात कही। यह मामला आपराधिक प्रकृति का है और पहले एक सिविल केस से भी जुड़ा रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire