Top
Begin typing your search above and press return to search.
LIVE

पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

पूर्व पीएम देवगौड़ा का खरगे को जवाब, जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन ‘जबरन शादी’था, जो तलाक में खत्म हुआ
X

जानिए दिनभर की प्रमुख और महत्वपूर्ण खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया, धर्म-अध्य़ात्म और मनोरंजन व खेल से जुड़ी अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। आइए पढ़ें लाइव खबरें और सबसे ताजा अपडेट्स। जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।


Mukesh Pandit

Mukesh Pandit

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1989 में अमर उजाला से रिपोर्टिंग से करने वाले मुकेश पंडित का जनसरोकार और वास्तविकत पत्रकारिता का सफर सतत जारी है। उन्होंने अमर उजाला, विश्व मानव, हरिभूमि, एनबीटी एवं दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक अपनी सेवाएं दीं हैं। समाचार लेखन, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में निपुणता के साथ-साथ उन्होंने समय के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया को भी बख़ूबी अपनाया है। करीब 35 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मुकेश पंडित आज भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और जनहित, राष्ट्रहित और समाज की सच्ची आवाज़ बनने के मिशन पर अग्रसर हैं।

Related Stories

Live Updates

  • 18 March 2026 3:47 PM

    पीएम मोदी और UAE राष्ट्रपति की बातचीत, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की है। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष लोगों की मौत और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान पर चिंता जताई। साथ ही, दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति जताई।

  • 18 March 2026 3:10 PM

    CM फडणवीस ने गृह मंत्री को अजित पवार विमान हादसे के लिए पत्र लिखा

    मुंबई, वाईबीएन न्यूज। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NCP-SC विधायक रोहित पवार के अनुरोध पर, अजित पवार से जुड़े विमान हादसे की जांच के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच का आग्रह किया है। रोहित पवार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि इस दुर्घटना से जुड़ी सटीक जानकारी सामने आ सके और जांच की पारदर्शिता बनी रहे। उम्मीद है कि सरकार और संबंधित अधिकारी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करेंगे।

  • 18 March 2026 2:38 PM

    केजरीवाल के खिलाफ अवमानना ​​मामले पर CJI को पत्र

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। वकील डॉ. मोनिका शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश को चुनौती देने के बजाय, न्यायाधीश को बदलने की मांग करना अनुचित है। किसी भी वादी को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि उसके मामले की सुनवाई कौन करेगा; यह अधिकार केवल मुख्य न्यायाधीश के पास है। इस आचरण को एक खतरनाक प्रवृत्ति बताते हुए, जो न्यायपालिका की गरिमा को कम करती है, उन्होंने इसे "फोरम शॉपिंग" और "बेंच हंटिंग" करार दिया।

  • 18 March 2026 1:58 PM

    ईद को लेकर मिली धमकियों पर मोहम्मद जावेद ने कार्रवाई की मांग की

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने उत्तम नगर में ईद मनाने से रोकने के मकसद से दी गई कथित धमकियों पर चिंता जताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी धमकियां देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जावेद ने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों को कानूनी छूट मिली हुई है? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर समाज के लोग डर या खौफ की वजह से अपने त्योहार नहीं मना पाते हैं, तो यह किसी भी देश और समाज के लिए एक शर्मनाक स्थिति होगी।

  • 18 March 2026 1:15 PM

    राहुल- प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से मुलाकात की

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही राजस्थान में RTO बस पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा, सड़क परिवहन से जुड़े मुद्दों और संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

  • 18 March 2026 12:32 PM

    कंगना ने राहुल गांधी का व्यवहार "परेशान करने वाला" बताया

    नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में तीखी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह सार्वजनिक जीवन में अपना आचरण रखते हैं, वह परेशान करने वाला है। कंगना ने आगे सुझाव दिया कि उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के आचरण से सीख लेनी चाहिए। प्रियंका गांधी का व्यवहार हमेश बेहतर रहता ह‌ै। कंगना रनौत ने यह बयान पूर्व नौकरशाहों, सैन्य अधिकारियों और वकीलों के एक समूह के द्वारा राहुल गांधी से जुड़ा एक पत्र जारी करने पर अपनी प्रतिक्रिया में दिया है। राहुल गांधी के के व्यवहार की आलोचना करते हुए कंगना ने "निराशाजनक" करार दिया।


  • 18 March 2026 11:47 AM

    राज्यसभा में PM मोदी की सलाह: नए सांसदों को वरिष्ठ नेताओं से सीखना चाहिए

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। राज्यसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के नए सदस्यों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एच.डी. देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा संसदीय कार्यों के लिए समर्पित किया है। उन्होंने नए सांसदों से आग्रह किया कि वे ऐसे अनुभवी नेताओं से सीख लें। प्रधानमंत्री ने संसद की गरिमा और कार्यकुशलता को बनाए रखने के लिए संसदीय परंपराओं, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और उनका पालन करने के महत्व पर जोर दिया।

  • 18 March 2026 10:37 AM

    गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

    गुजरात विधानसभा परिसर को बजट सत्र के दौरान बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस मौके पर तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात विधानसभा परिसर को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी उस समय मिली, जब चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने में बस कुछ ही मिनट बाकी थे।

  • 18 March 2026 9:27 AM

    दिल्ली के पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली के पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग बुझाने और बचाव का कार्य जारी है। दिल्ली फायर सर्विस ने एक्स पर पोस्ट करके सूचना दी है कि मौके पर करीब 25 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने और इससे होने वाले नुकसान को अभी आकलन नहीं किया जा सकता है। आग कितनी भीषण है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25 दमकल गाड़ियां और सौ से ज्यादा सर्विसमैन आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर दिल्ली पुलिस की भी तैनाती की गई है।  

  • 18 March 2026 9:20 AM

    नीरव मोदी ने UK में प्रत्यर्पण केस फिर से खोलने की मांग की, भारत में 'यातना के असली खतरे' का आरोप

    लंदन, वाईबीएन डेस्क। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की उस अर्जी पर सुनवाई लंदन के हाई कोर्ट में पूरी हो गई, जिसमें उन्होंने अपने प्रत्यर्पण की अपील को फिर से खोलने की इजाज़त मांगी थी। इस अर्जी में दावा किया गया है कि भारत में जांच एजेंसियों की पूछताछ के दौरान उन्हें "यातना का असली खतरा" है।

    रॉयल कोर्ट्स ऑफ़ जस्टिस में इस अपील की अध्यक्षता कर रहे लॉर्ड जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और जस्टिस रॉबर्ट जे ने मंगलवार को दिन भर चली सुनवाई के आखिर में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।स्टुअर्ट-स्मिथ ने कहा, "यह मामला मिस्टर मोदी और भारत से आए भारतीय अधिकारियों, दोनों के लिए बेहद अहम है। हम जल्द से जल्द अपना फैसला सुनाएंगे।" यह बात उन्होंने तब कही, जब दो दिनों के लिए तय की गई सुनवाई तय समय से पहले ही पूरी हो गई।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire