Top
Begin typing your search above and press return to search.

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता, कजाकिस्‍तान को 15-0 हराया

हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने हैट्रिक लगाई। भारत सुपर-4 में पहुंच चुका है और पूल ए में शीर्ष पर है।

Suraj Kumar
Hockey Asia Cup 2025: भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता, कजाकिस्‍तान को 15-0 हराया
X

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। India vs Kazakhstan, Hockey Asia Cup 2025 :हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए कजाकिस्तान को सोमवार को 15-0 से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक रही, जिसकी बराबरी मलेशिया ने भी चीनी ताइपे को 15-0 से हराकर की। राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने हैट्रिक लगाई, जिसमें अभिषेक ने 4 गोल किए। रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने भी एक-एक गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। कजाकिस्तान की टीम मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी।

भारत पहले से ही सुपर-4 में

भारत पहले ही जापान को हराकर सुपर-4 में पहुंच चुका है। इससे पहले उसने चीन को मात दी थी। पूल-ए से भारत और चीन ने सुपर-4 में जगह बनाई, जबकि पूल-बी से मलेशिया और दक्षिण कोरिया अगले दौर में पहुंचे। सेमीफाइनल खेलेगी। टीम इंडिया पूल ए में नम्‍बर वन बनी हुई है। वहीं, पूल बी में मलेशिया तीन जीत के साथ टॉप पर है।

भारतीय टीम

स्टार्टिंग-11 भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।

सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।

सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

क्‍वालीफाइंग मैच

3 सितंबर, बुधवार : सुपर 4/क्लासिफिकेशन मैच - शाम 5:00 बजे से (योग्यता के अधीन)
4 सितंबर, गुरुवार : सुपर 4 - शाम 5:00 बजे से (योग्यता के अधीन)
6 सितंबर, शनिवार : सुपर 4 - शाम 5:00 बजे से (योग्यता के अधीन)
7 सितंबर, रविवार : फाइनल (योग्यता के अधीन) - शाम 7:30 बजे

hockey asia cup 2025 | asia cup 2025


Related Stories

Live Updates

  • 2 Sept 2025 3:09 AM IST

    भारत 15-0 से आगे

    सोमवार को खेले गए मैच में भारत की ओर से अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने सबसे ज्यादा 4 गोल किए। इसके अलावा रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागकर टीम की जीत में योगदान दिया।

  • 2 Sept 2025 3:02 AM IST

    भारत 13-0 से आगे

    संजय ने मैच में अपना पहला गोल 54वें मिनट में किया, जो भारत का 13वां गोल था। पेनल्टी कॉर्नर पर हार्दिक सिंह ने पास दिया, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आगे बढ़ाकर संजय को सेट किया। संजय ने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार गोल दागा।

  • 2 Sept 2025 2:45 AM IST

    जुगराज की हैट्रिक भी पूरी

    चौथे क्वार्टर में भारत ने अपना 12वां गोल दाग दिया। मैच के 47वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में कन्वर्ट किया और भारत को 12-0 से आगे कर दिया। यह मैच में जुगराज का तीसरा गोल रहा, उन्होंने 31वें और 24वें मिनट में भी गोल किए थे। जुगराज के अलावा अभिषेक और सुखजीत भी गोल की हैट्रिक पूरी कर चुके हैं।

  • 2 Sept 2025 2:37 AM IST

    सुखजीत ने दागे 3 गोल

    सुखजीत ने भी शानदार हैट्रिक पूरी की। तीसरे क्वार्टर के 8वें मिनट में भारत ने 11वां गोल किया। कजाकिस्तान के गोल पोस्ट के पास विवेक सागर प्रसाद ने पास दिया, जिसे सुखजीत ने गोल में बदल दिया। यह मैच में उनका तीसरा गोल था, जबकि पहले उन्होंने 15वें और 32वें मिनट में भी गोल किए थे।

  • 2 Sept 2025 2:25 AM IST

    भारत 10-0 से आगे

    सोमवार को भारत के लिए अभिषेक ने गोल की हैट्रिक लगाई। जुगराज-सुखजीत ने दो-दो गोल दागे। अभिषेक ने चौथे और 7वें और 19वें मिनट में गोल किया। सुखजीत ने 14वें और जुगराज ने 24वें मिनट में अपना पहला गोल किया।

  • 2 Sept 2025 2:20 AM IST

    तीसरे क्‍वार्टर के बाद भारत 8-0 से आगे

    तीसरे क्‍वार्टर के बाद भारत 8-0 से आगे है। चाथे क्‍वार्टर के पहले मिनटों में भारत ने एक और गोल दाग दिया है । 

  • 2 Sept 2025 2:02 AM IST

    भारत 7-0 से आगे

    भारत के लिए अभिषेक ने गोल की हैट्रिक लगाई। एक गोल सुखजीत ने दागा। अभिषेक ने चौथे और 7वें और 19वें मिनट में गोल किया। सुखजीत ने 14वें और जुगराज ने 24वें मिनट में अपना पहला गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत ने 26वें और अमित रोहिदास ने 29वें मिनट में गोल दागा।

  • 2 Sept 2025 1:55 AM IST

    भारत 5-0 से आगे

    भारत इस मुकाबले में 5-0 से आगे चल रहा है।अभिषेक ने तीन गोल दागे। भारत की तरफ से जुगराज सिंह ने अंतिम गोल किया। 

  • 2 Sept 2025 1:40 AM IST

    पहले क्‍वार्टर के बाद भारत 3-0 से आगे

    पहले क्‍वार्टर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत की तरफ से अभिषेक ने दो गोल किए, जबकि एक गोल सुखजीत सिंह ने किया। टीम कजाकिस्‍तान के सामने शुरुआत से ही अटैकिंग मोड में नजर आ रही है। 

  • 2 Sept 2025 1:37 AM IST

    भारत 3-0 से आगे

    भारत इस मुकाबले में 3-0 से आगे है। पेनल्‍टी कॉर्नर में सुखजीत सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। यह गोल पहले क्‍वार्टर के खत्‍म से तुरंत पहले आया। 

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire